Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : गोली लगने से इंजीनियर की मौ’त

गोपालगंज : शहर के नगर थाना इलाके के वीएम फील्ड वार्ड 26 में गोली लगने से एक इंजीनियर की मौ’त हो गई। मृ’तक राजू कुमार सिंह उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव के निवासी शंभू सिंह का बेटा था।

इंजीनियर को गोली कैसे लगी है और किन कारणों से लगी है, इसका अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल नगर थाना पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंजीनियर की मां का सदर अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल है। गोपालगंज पुलिस ने इंजीनियर के पिता शंभू सिंह को भी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। उनका भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अुनसार, शंभू सिंह के कान में गोली का छर्रा लगा है। इस कारण वे भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनके कान में गहरा जख्म है। हालांकि, घटना की पूरी जानकारी अब भी पुलिस के पास नहीं है।

पुलिस ने घटनास्थल से दोनाली बंदूक जब्त की है। नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शहर के वीएम फील्ड के वार्ड 26 में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहां पर परिवार में कुल 3 लोग थे। घटना के बाद मृतक के पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

 

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *