समस्तीपुर से बड़ी खबर मिल रही है, जहां एक युवक का शव उसके घर के ही पिछवाड़े से पाया गया है।

बताया जाता है कि युवक प्रभाकर राय श्याम अपने घर से कुछ सामान लाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस लौट कर नहीं आया। इसके बाद सुबह परिजनों ने युवक का श’व घर के पिछवाड़े में पाया।

परिजनों को आशंका है कि युवक की ह’त्या कहीं और कर श’व को पिछवाड़े में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने श’व को पोस्ट’मार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

परिजनों का कहना है कि एक साल पहले अपराधियों ने इसके भाई की भी ह’त्या कर दी थी। इसके बाद उसके श’व को बूढ़ी गंडक नदी के किनारे फेंक दिया था ।




















Be First to Comment