Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : हथि’यार के साथ दो लु’टेरे गिरफ्तार

गोपालगंज में बाइक सवार युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो कु’ख्यात अपरा’धियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे, छह गोलियां, चाकू, लूटी गई बाइक, दो पैकेट नेपाली चरस और 3 मोबाइल भी बरामद किये हैं।

अपराधियों की गिरफ्तारी श्रीपुर ओपी पुलिस ने माधोपुर कुर्मी टोला से की। हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि बीते 12 सितंबर को पंचदेवरी के जमुनहा बाजार के पास बाइक सवार सचिन कुमार और बिट्टू राम को चाकू मारकर उनके पास रखे 20 हजार रुपये लूट लिये गये थे।

इस लूटपाट की वारदात के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इसी दौरान श्रीपुर ओपी के सवनाही पट्टी निवासी कु’ख्यात टुन्ना साईं और जफर इमाम को गिरफ्तार किया गया। इन अपरा’धियों पर पहले से भी कई आप’राधिक मामले दर्ज हैं।

नरेश कुमार ने बताया कि इन अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, 6 जिंदा कारतूस, लुटे हुए 7 हजार रुपये, नेपाली चरस के 2 पैकेट भी बरामद किया गया है। पुलिस गिर’फ्तार अपरा’धियों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *