Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल से गायब थे स्वास्थ्य कर्मी, इलाज के बिना बच्ची की मौत, हंगामा

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में इलाज के अभाव में शुक्रवार तड़के तीन बजे एक बच्चे की मौत हो गयी। इससे आक्रोशित बच्चे के परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की।

हालांकि, बच्ची की मौत होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। किसी ने इस संबंध में बात तक करना उचित नहीं समझा। फोन करने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि परिजन आक्रोश में हंगामा कर रहे हैं तो क्या कर लेंगे। हंगामा करते रहें।

बच्चे के पिता शहर के बालूघाट इलाके के निवासी सूरज सहनी ने बताया कि गुरुवार को उनके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती करते समय एक डॉक्टर ने बच्चे को देखा था।

डॉक्टर ने इलाज करने के बाद बच्चे को भर्ती कराने को कहा। अस्पताल में भर्ती होने पर बच्चे को एक नर्स ने पानी चढ़ाया। इसके बाद अस्पताल से सभी कर्मचारी और चिकत्सिक गायब हो गये।

खोजने पर पता चला कि तीज के मौके पर सभी लोग घर चले गये हैं। हमलोग लगातार डॉक्टर और नर्स या अन्य कर्मचारियों को खोजते रहे, लेकिन अस्पताल में कोई नहीं मिला।

पिता ने बताया कि इसी दौरान बच्चे की तबियत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। उसने डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है।


इस दौरान बच्चे के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। एंबुलेंस को भी तोड़ कर क्षतग्रिस्त कर दिया।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *