मधुबनी में इन दिनों चोर-लुटेरों का आतंक चरम पर है। यहां पर अपराधी आये किसी न किसी घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। बीती रात चोरों ने इंडिया वन के एटीएम को ही तोड़ डाला।

घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव बाजार की है। बताया जाता है कि बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने इंडिया वन की एटीएम को ही तोड़ दिया। आसपास के लोगों को सुबह में इस घटना का पता चला।

इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने घटना की छानबीन की। घटना के बारे में एटीएम के अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है।

अधिकारियों के आने के बाद ही रुपये चोरी किये गये हैं या नहीं, इसकी जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

इधर, एटीएम तोड़ने की वारदात ने पुलिस की रात्रि गस्ती पर प्रश्न चिन्ह लगा दिये हैं। फिलहाल भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में इस घटना से दहशत व्याप्त है ।




























Be First to Comment