Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : करंट लगने से मजदूर की मौ’त

बेगूसराय। बेगूसराय में बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौ’त हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर की है।

घटना से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खातोपुर के निकट लोगों ने एनएच-31 जाम कर दिया।

बताया जा रहा है खातोपुर निवासी 45 वर्षीय नेहाल राम प्राइवेट अस्पताल में सफाई का काम करता था। रविवार दोपहर वह काम के बाद बड़ी पोखर के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया।

स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया।

मजदूर की मौ’त की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से नाराज लोगों ने श’व को एनएच पर रखकर जाम कर दिया। मजदूर की मौ’त से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *