Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : गंडक का जलस्तर बढ़ने से फैला बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत

गोपालगंज।गंडक का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी फैल गया है इससे रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। प्रखंड के रामपुर टेनग्राही पंचायत के पांच गांव इससे प्रभावित है।

रजवाही गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी में घिर गया है। गांव में जाने का रास्त बंद हो चुका है। आने-जाने के लिए नाव ही एक मात्र साधन है, लेकिन पर्याप्त नाव नहीं होने से गांव के सैकड़ों लोग अभी भी बाढ़ के पानी में फंसे हुए है।

गांव के कई लोग वस्थिापित होकर यादोपुर-मंगलपुर महासेतु के किनारे टेंट बनाकर परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे है। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें कोई भी सुविधा नहीं मिली है। गांव में जाने का साधन नहीं है।

वे सड़क किनारे टेंट में रहने को मजबूर है। रहने के साथ खाना पकाने का भी संकट है। लगातार पानी बढ़ने से अब नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुस रहा है।

जिला प्रशासन ने दावा किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। तटबंधों के अंदर जो लोग बसे हुए है उन्हें बाहर आने की अपील की जा रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *