बगहा पुलिस जिले के भितहा थाने के डिही पकडी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या कर दी गयी। विवाहिता नीतू देवी गांव के अभिषेक गुप्ता की पत्नी थी।

विवाहिता के पिता रामनरेश ने बताया कि उसकी पुत्री नीतू देवी का विवाह केदार गुप्ता के पुत्र अभिषेक गुप्ता के साथ चार साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं।

मेरी बेटी को दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित किया जाता था। सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग की जाती थी। इसी बीच गुरुवार को उसकी हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि आज किसी के माध्यम से लड़की के मरने की सूचना पहुंची। जब आकर देखे तो पता चला कि लड़की की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

स्थानीय पुलिस मृतक के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलिय अस्पताल भेजा है।


















Be First to Comment