Press "Enter" to skip to content

कटिहार के कई इलाके बाढ़ से जलमग्न

गंगा, कोशी और महानन्दा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से कटिहार जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कटिहार के मनिहारी, अमदाबाद, कुरसेला, प्राणपुर और बरारी प्रखंड की कई पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

हालांकि, जलमग्न हो चुके इलाकों में सूखे राशन का वितरण किया गया है। सामुदायिक किचन भी चलाया जा रहा है। पॉलीथिन भी उपलब्ध करायी गयी है।

मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में मुख्य सड़क भी कटाव की चपेट में आ गया है। इस कारण बिहार से बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी आवागमन ठप हो गया है।

वही मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में मुख्य सड़क कटाव के चपेट में आ जाने से बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पे भी आवागमन ठप हो गया है।

स्थानीय लोग इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग प्रसाशन और स्थानीय जनप्रतिनिधि से कर रहे हैं। फिलहाल गंगा के मुहाने पर बसे कई गांव भी कटाव का दंश झेल रहे हैं।

प्रसाशन भी कटाव निरोधी कार्य में जुट गये हैं, लेकिन ग्रामीण अब अपने आशियाने को छोड़कर ऊंचे स्थान पर शरण लेने को विवश हैं। फिलहाल बाढ़ की त्रासदी से कटिहार के कई पंचायत के ग्रामीण परेशानी झेलने को विवश हैं।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *