Press "Enter" to skip to content

सीवान के नौतन में किशोर की ह’त्या कर फेंका श’व

खबर सीवान जिले के नौतन से है, जहां नौतन में अज्ञात अपराधियों ने एक 14 वर्षीय किशोर की ह‘त्या कर दी। इसके बाद उसके श’व को पोखरे में फेंक दिया।

सुबह के समय इसकी जानकारी लोगों को होते ही गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। किशोर की नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी अरुण पाठक के बेटे सोनु पाठक के रूप में की गयी।

किशोर का श’व गांव के ही पश्चिम में स्थित पोखरे से बरामद हुआ है। इस संदर्भ में बताया जाता है कि लोग शौच करने के लिए पोखरे की तरफ गए हुए थे।

इसी दौरान लोगोंे ने श’व को देखा। इसके बाद उसकी शिनाख्त की गई। जहां किशोर की पहचान हो पाई।

इसकी सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। जिसके बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। किशोर के परिजन भी पहुंचे, जहा चीख पुकार मच गयी।

वही मामले की जानकारी लगने पर उक्त स्थल पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंचा हुआ है। श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
More from SIWANMore posts in SIWAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *