Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : दो फीट पानी में डूबा है सुधा डेयरी प्रांगण

मुजफ्फरपुर। जिले के प्रसिद्ध दूध उत्पादक सुधा डेयरी प्रांगण में अभी जलजमाव की समस्या कायम है। झील में तब्दील सुधा डेयरी में शुक्रवार को हल्का पानी घटा है।

आवास साइड में अभी भी लगभग दो फीट जलजमाव है। स्टोर का हालत बुरा है। स्टोर में पानी घुस जाने के कारण कई सामान खराब हो गये है।

प्रांगण से पानी निकालने के लिए पम्प सेट लगाने के लिए आसपास के ग्रामीण मना कर रहे है। अब बस इंद्रदेव की कृपा ही मात्र सहारा है। अगर बारिश हुई तो जलमग्न होना तय है। सूर्य देव के धुप से ही सुधा डेयरी का पानी घटने का मात्र एक उपाय है।

सदातपुर स्थित तिहुत दुग्ध उत्पादक संघ (तिमूल) मुजफ्फरपुर प्रांगण में चारों ओर लगभग आधा फीट से लेकर दो फीट तक जलजमाव है। यहां के सड़के एवं कार्यालय शुक्रवार को जलमग्न हो गया था।

चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। शनिवार को भी कोई खास पानी में कमी नहीं है। सुधा डेयरी में सबसे बुरा हाल तो आवास साइड का है।

तिहुत दुग्ध उत्पादक संघ के काम करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए 12 क्वाटर बनाया गया है। इसके साथ ही पास में ही विभिन्न सामान रखने के लिए गोदाम बना है। यहां पर लगभग दो फीट जलजमाव है। जलजमाव के कारण आवास में रहने वाले महिला एवं बच्चे बाहर नहीं निकल रहे है। घर में रह कर सिर्फ पानी का नजारा देख रहे है।


तिमूल संघ के प्रबंध निदेशक एचएन सिंह ने शनिवार को संवाददाता को बताया कि प्रांगण में हल्का पानी घटा है। लेकिन आवास साइड में अभी भी जलजमाव बना हुआ है। जलजमाव से उत्पादन करने में थोड़ी परेशानी तो आ रही है। बावजूद इसके उत्पाद लक्ष्य को कर्मचारी पूरा करने में रात दिन लगे है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *