बिहार के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है. अब राज्य के लाखों किसानों को खेती से जुड़ी अलग-अलग जानकारी और सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा. बिहार सरकार ऐसी तैयारी कर रही है, जिसके तहत किसानों को कृषि से जुड़ी लगभग हर जरूरी सुविधा एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी.
कृषि विभाग ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर की सेवाओं को बिहार कृषि डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है. इस कदम का सीधा फायदा बिहार के करीब 12 लाख से ज्यादा किसानों को मिलने की उम्मीद है.


दरअसल, किसानों को खेती के दौरान मौसम, फसल, तकनीक, बीज, रोग नियंत्रण और बेहतर उत्पादन से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके, इसके लिए बिहार कृषि एप तैयार किया गया है. इस एप से पहले ही लाखों किसान जुड़ चुके हैं और अब इसमें कृषि विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ सेवाएं भी शामिल करने की तैयारी चल रही है.












Be First to Comment