Press "Enter" to skip to content

बाथरूम में पत्नी को ए’सिड से नहलाया, अगले दिन बंद कमरे में पड़ी थी पति की ला’श

भागलपुर: नए साल का जश्न मनाने के लिए 5 साल बाद पति घर लौटा था, लेकिन साल का पहला दिन उसके लिए आखिरी दिन बन गया. दरअसल पत्नी से मामूली विवाद होने पर पहले तो उसने पत्नी को तेजाब पिलाया और नहलाया और एक दिन बाद खुद भी तेजाब पी कर जान दे दी.

पत्नी को तेजाब से नहलाया

पत्नी यह घटना भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में घटी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि औद्योगिक थाना क्षेत्र में पति अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ बीते कई सालों से एक किराए के मकान में रह रहा था. पत्नी खुद के आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल हैं.

5 साल बाद दिल्ली से भागलपुर लौटा पति

पत्नी 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाती हैं. किराए के मकान में ही आवासीय विद्यालय संचालित करती हैं. पति प्राइवेट कंपनी में दिल्ली में काम करता था. 5 साल से वह पत्नी से मिलने नहीं आया था.

विवाद के बाद पत्नी ने बंद कर लिया था दरवाजा

बीते 31 दिसंबर की रात युवक करीब साढ़े 12 बजे घर पहुंचा था. घर पहुंचने के साथ ही मामूली बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई. दोनों में काफी देर तक विवाद हुआ. गुस्से में पत्नी अपने कमरे में सोने के लिए चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.

बरामदे में सो रहा था पति

पति बाहर में ही बरामदे पर लगे चौकी पर सो गया. फिर थोड़ी देर बाद उठकर जिस कमरे में पत्नी सो रही थी उसका दरवाजा खटखटाने लगा, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. गुस्से से तमतमाया पति फिर वापस चौकी पर आकर लेट गया.

बाथरूम में पति ने किया हमला

अगली सुबह 1 जनवरी के दिन करीब 5:00 बजे पत्नी बाथरूम गई. तभी पति ने उन्हें बाथरूम जाते देख लिया और फिर बाथरूम में ही जबरदस्ती तेजाब पिला दिया और नहला दिया. इसके बाद पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी.

बेटे ने मां को पहुंचाा अस्पताल

आवाज सुनकर सेकंड फ्लोर पर रह रहा उनका बेटा दौड़ते हुए नीचे पहुंचा तो देखा कि मां के ऊपर तेजाब डाला हुआ है. जिससे उनका चेहरा जल रहा है. बेटे ने मां को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पटना एम्स रेफर कर दिया.

महिला के एक आंख की रोशनी चली गई

पटना के एम्स में महिला इलाजरत है, जहां उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है और हालत नाजुक बनी हुई है. उधर घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और मकान खाली करवाने की गुहार लगायी.

रूम में ही छुपा रहा पति

घटना की गंभीरता को देखते हुए औद्योगिक थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार मकान मालिक के साथ ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. आरोपी को तलाशना शुरू किया, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला. पति, पुलिस को देखते ही मकान में ही छुपकर बैठ गया था.

मकान मालिक ने लॉक कर दिया कमरा

थाना अध्यक्ष ने घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. इसके बाद मामला दर्ज करने को लेकर कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस मौके से 1 जनवरी के दिन वापस लौट गई. पुलिस के सामने ही मकान मालिक ने आरोपी के कमरे में बाहर से ताला मार दिया.

बेटे ने बतायी पूरी घटना

फोन पर बातचीत में घटना के बारे में पीड़िता के बेटे ने बताया कि पापा दिल्ली में रहते थे. 5 साल बाद 31 दिसंबर की रात लौटे. उसी रात 12.30 बजे मम्मी-पापा में विवाद हुआ. मैं दूसरे तले पर सोया था. शोर सुनकर नीचे आकर सुलह कराया. मम्मी कमरे में गई और गेट बंद कर सो गयी. पापा हॉल में ही चौकी पर सो गए.

अगले दिन पति का कमरे में ही मिला शव

आशंका जतायी जा रही है कि पत्नी को तेजाब से नहलाने के बाद मकान मालिक पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा तो पुलिस को देखकर पति कहीं कमरे में ही चुप कर बैठ गया था, जिस कारण पुलिस के खोजने के बाद भी वह नहीं मिला. फिर पुलिस के जाने के बाद फ्रस्ट्रेशन में तेजाब पी लिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई है.

पति ने पी लिया एसिड

घटना की जानकारी 2 जनवरी को फिर से मकान मालिक ने औद्योगिक थाना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी. जानकारी के बाद मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया. पुलिस ने ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. उनके आने के बाद शव का पंचनामा किया गया और आगे की जांच पड़ताल में शुरू की गई.

पुलिस का बयान

इस मामले में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पहली घटना 1 जनवरी के दिन घटी थी. मकान मालिक से जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा और आरोपी पति को खोजना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिला.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 उन्होंने कहा कि अब इस घटना में भी परिजनों से आवेदन लिया जा रहा है. फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि आरोपी ने खुद से ही एसिड पीकर आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ भी स्पष्ट तौर पर बताया जा सकता है.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *