Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज में बे’काबू भी’ड़ ने पुलिस की गाड़ी को फूं’का

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में रविवार को एक पुलिस वाहन से बाइक सवार तीन युवकों की टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद यह अफवाह फैल गई कि इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है. इस अफवाह के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर भारी हंगामा देखने को मिला.

घायलों के मौत की अफवाह से भड़का हंगामा 

घटना नगर थाना क्षेत्र के यादवपुर चौक की है. आक्रोशित भीड़ ने उपद्रव करते हुए पुलिस की सरकारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. सूचना मिलते ही एसपी, एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

स्कॉर्पियो को बचाने के दौरान हुआ हादसा

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सदर के सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी पुलिस लाइन में पार्किंग के लिए जा रही थी. इसी दौरान यादवपुर रोड पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आ रही थी. उसी स्कॉर्पियो को बचाने के दौरान पुलिस गाड़ी का एक्सीडेंट उसी दिशा (सेम साइड) में जा रहे अपाचे पर सवार तीन युवकों से हो गया. और तीनों बाइक सवार युवक घायल हो गए.

हादसे में घायल तीन में दो की हालत गंभीर

हादसे में तीन जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए दो लोगो को गोरखपुर रेफर कर दिया गया. जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.घायलों की पहचान नगर थाना के लखपतिया मोड निवासी नंदू चौहान, एकडेरवा गांव निवासी आयशन अली और राज हुसैन के रूप में हुई है.

भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले

वही इस हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर भारी बवाल किया इस दौरान पुलिस की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ से निकल कर गाड़ी छोड़ भागकर अपनी जान बचायी.पुलिस कर्मियों के भागने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी में तोड़ फोड़ शुरू किया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे भी आक्रोशितो का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.

फिलहाल इलाके में हालत काबू में

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कई थानों की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस छोड़े गए.वहीं कई लोगों को हंगामा करने को लेकर हिरासत में लिया गया है.पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड की गाड़ी को सूचित किया गया. फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने ये हंगामा किया सभी को आइडेंटिफाई किया जाएगा और सभी लोगों के घर पर छापामारी की जाएगी.पुलिस ने हवाई फायरिंग की बात से इनकार किया है.

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *