दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बाल सुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार हो गए है. घटना मंगलवार देर रात की है. पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर फरार हो गए. इस दौरान बाहर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें सभी बच्चे दीवार फांदते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.

दरभंगा बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार
पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा गार्डों पर अचानक कुछ बच्चों ने हमला कर दिया. हाथ में आए डंडों और ईंटों से हमला कर गार्डों को घायल कर दिया. इसके बाद मौका पाकर 12 बच्चे पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच बच्चों को पकड़ा
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की.अब तक 5 फरार बच्चों को पुलिस ने पकड़कर वापस बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि शेष 7 बच्चों की तलाश जारी है.














Be First to Comment