Press "Enter" to skip to content

बिहार में मकर संक्रांति के दही चूड़ा भोज पर पकेगी ‘सियासी खिचड़ी’ आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी ने किया आयोजन

खरमास खत्म हो गया है और आज मकर संक्रांति है। आम आदमी से लेकर राजनीतिक दलों के बहुत सारे रुके हुए काम आज से शुरू हो रहे हैं। खरमास की समाप्ति के साथ राजनीति की मकर संक्रांति भी शुरू हो गई है। इस मौके पर आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी की ओर से चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया है।  लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चूड़ा दही और तिल के बहाने अपनी-अपनी सियासत साधने की कोशिश चरम पर है।  राजनीतिक दल अपने विरोधियों पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं।

Bihar : मकर संक्रांति के दही चूड़ा भोज पर पकेगी 'सियासी खिचड़ी' - Punjab  Kesari

4 साल बाद मकर संक्रांति के मौके पर लालू राबड़ी का आवास गुलजार है। लालू यादव का चूड़ा दही भोज पूरे देश में विख्यात है। दिल्ली में भी मकर संक्रांति पर उन्होंने इसका स्वाद नेताओं को चखाया। 2024 का महा मुकाबला सामने है तो आरजेडी भागलपुर का चूड़ा, गया का तिलकुट और पटना का दही लेकर स्वागत में तैयार है।  कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस भोज में शामिल होंगे।  इससे पहले रबड़ी आवाज पर लालू यादव के समर्थक अपने-अपने घरों से दही लेकर पहुंच रहे हैं।

Rjd mla jdu curd bangle makar sankranti in bihar cm nitish kumar  mahagathbandhan | बिहार: RJD विधायक खाने पहुंचा JDU का 'दही-चूड़ा',  महागठबंधन फिर भी एकजुट | TV9 Bharatvarsh

उधर एससी एसटी कल्याण मंत्री रत्नेश सदा के आवास पर जदयू की ओर से  से  भोज का आयोजन किया गया है। रविवार की शाम को उन्हें इसका डायरेक्शन मिला तो तैयारी शुरू कर दी।  मंत्री सदा ने बताया कि लगभग 1000 लोगों को न्योता दिया गया है।  यहां भी लगभग 12:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे।  हालांकि, जदयू के भोज में महागठबंधन के अन्य दोनों को न्यौता नहीं है। जदयू के कई नेता तैयारी में लगे हैं। रत्नेश सादा ने कहा कि चूड़ा दही भोज 2024 के लिए शुभ होगा।

मकर संक्रांति पर बीजेपी भी पीछे नहीं है। पार्टी ऑफिस में चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया है।  भगवा और हरे रंग के भव्य पंडाल में कालीन पर कुर्सियां लगाई गई हैं जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं का मीठी दही और तिलकुट के साथ स्वागत होगा। चूड़ा दही सब्जी तिलकुट के साथ मिठाई कभी प्रबंध है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *