आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव व सांसद मीसा भारती ने गुरुवार को मुंबई के मशहूर सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति बप्पा का दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश में शांति, उन्नति, प्रगति और सौहार्द की कामना की। इस मौके पर मंदिर के पुरोहित ने लालू प्रसाद को शॉल देकर सम्मानित किया। मंदिर परिसर में उन्होंने थोड़ी बैठे कर मंदिर की जानकारी भी ली। बता दें कि लालू यादव और तेजस्वी यादव 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शिरकत के लिए मुंबई गए हैं।

लालू प्रसाद ने विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद कहा कि अपने-अपने अहम को भूल जाना है। गुरुवार को मुंबई में कहा कि आईएनडीआईए (इंडिया) के मायने हैं कि हम सभी देश की रक्षा के लिए एकजुट होकर देश से गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई हटाएं। हमारा फर्ज है कि देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ मिलकर वन टू वन लड़ें।





















Be First to Comment