Press "Enter" to skip to content

‘मैडम गाड़ी से उतरते ही रॉ’ड से पी’टने लगीं..’ सारण DDC प्रियंका रानी पर होमगार्ड जवान ने लगाए गं’भीर आरो’प

सारण: बिहार के छपरा जिले के सारण से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहार पुलिस में होमगॉर्ड पोस्ट पर कार्यरत एक सिपाही ने डीडीसी पर बड़ा आ’रोप लगाया है। यह जवान डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात था। होमगार्ड के जवान ने डीसीसी की शिकायत को लेकर डीएम के सामने अपनी फ़रियाद लगाई है।

Who is Saran IAS Priyanka Rani why was she accused of beating home guard |  IAS Priyanka Rani Profile: सारण की कौन हैं IAS प्रियंका रानी, उन पर क्यों  लगा होमगार्ड की

दरअसल, छपरा में सारण के डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत जिलाधिकारी अमन समीर से की है। घटना के बाद होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह छपरा सदर अस्पताल में भर्ती थे। अशोक कुमार साह ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा रॉड से उनकी पिटाई की गई है, जिससे वह घायल हो गए। होमगार्ड के जवान का आरोप है कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी गाली गलौज और मा’रपीट करती हैं। इसी बात का विरोध करने पर अब उसकी पि’टाई कर दी गयी।

इस पुरे मामले में घा’यल जवान अशोक कुमार साह ने बताया है कि, गृह रक्षा वाहिनी संख्या 2216 उनकी प्रतिनियुक्ति डीडीसी आवास पर है। सोमवार की रात लगभग 12:00 बजे डीडीसी प्रियंका रानी अपने आवास से बाहर आईं और डीडीसी प्रियंका रानी बाहर आई तो मैं उस समय उनके संतरी के साथ बाहर में खड़ा था।  तभी डीडीसी ने अपनी गाड़ी से उतरकर ड्राइवर से रॉड मांगा कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिटाई करना शुरू कर दीं। जिसके बाद घायल अवस्था में होमगार्ड के जवान का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

इसके साथ ही अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के द्वारा छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार सभी रक्षकों के साथ जिलाधिकारी अमन समीर से भी मुलाकात की है। डीएम से मिलकर संघ ने ये मांग की है। वहीं, इस घटना से नाराज बिहार रक्षा वाहिनी सेवक स्वयंसेवक संघ छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी का हिटलर तानाशाही रवैया अपना रही हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है।

इधर, इस पूरे मामले को लेकर जब एक निजी मिडिया चैनल ने डीडीसी से संपर्क कर सवाल किया तो उन्होंने सीधे तौर पर यह कहा कि- जिनके द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है उन्हीं से पूछ लीजिए। इसके बाद सवाल किया गया कि क्या आरोप लगे हैं? इस पर उन्होंने सीधे कहा कि आप उन्हीं से पूछ ले, जो डीडीसी प्रियंका रानी ने कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *