Press "Enter" to skip to content

महागठबंधन में दल-बदल का खेल! कांग्रेस समर्थित दरभंगा मेयर अंजुम आरा नीतीश की जेडीयू में शामिल

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वहीं राज्य के अंदर भी कई राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। सूबे की महागठबंधन के घटक दल के नेता भी पाला बदल रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा का है, जहां की कांग्रेस समर्थति मेयर अंजुम आरा ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थाम लिया है। बुधवार को राजधानी पटना में अंजुम आरा ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

महागठबंधन में ही दल-बदल का खेल! कांग्रेस समर्थित दरभंगा मेयर अंजुम आरा नीतीश की जेडीयू में शामिल

बता दें कि अंजुम आरा दरभंगा नगर निगम की दो बार वार्ड पार्षद भी रह चुकी हैं। इनके पति सिबगतुल्लाह खान उर्फ डब्बू खान दरभंगा नगर निगम के वार्ड पार्षद रह चुके हैं। डब्बू खान अभी दरभंगा मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमिटी के सदस्य भी हैं। अंजुम आरा पिछले दिनों हुए नगर निगम के चुनाव में जीतकर महापौर बनी हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की धर्मशीला गुप्ता 8734 मतों से हराया था। इस चुनाव में अंजुम आरा को कुल रिकार्ड मत 30114 मिले थे।

2012 में पहली बार अंजुम आरा वार्ड 24 की पार्षद बनी थीं। उस वक्त वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं थीं।  2017 में भी वह वार्ड पार्षद चुनी गईं और अब वह निगम की मेयर हैं। अंजुम आरा कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रही थीं, लेकिन उनके पति कांग्रेस में काफी एक्टिव हैं। मेयर चुनाव में अंजुम आरा को भाजपा विरोध, कांग्रेस-राजद समर्थन का वोट के रूप में फायदा मिला, क्योंकि डब्बू खान पहले राजद में थे और पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी के बेहद करीबी थे।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *