Press "Enter" to skip to content

दहेज ह’त्या के केस में 6 साल बाद जिंदा मिली विवाहिता, प्रेमी संग हुई थी फरा’र

बक्सर: बिहार के बक्सर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दहेज ह’त्या केस के 6 साल बाद पुलिस ने विवाहिता को जिंदा बरामद किया है। साथ ही उसका दो साल का बेटा भी है। विवाहिता का नाम सीखा कुमारी है। ये मामला संग्रामपुर इलाके का है।

अजब-गजब: दहेज हत्या के केस में 6 साल बाद जिंदा मिली विवाहिता, प्रेमी संग हुई थी फरार, 2 साल का बच्चा भी बरामद

सीखा की शादी मुरली गांव के नंदकिशोर सहनी के साथ साल 2015 में हुई थी। वह शादी के बाद अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरा’र हो गयी थी। विवाहिता के लापता होने के बाद उसके पिता भोला सहनी ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज करा दी थी।

6 साल पहले प्रेमी संग हुई थी फ’रार
इस मामले में पति को छोड़कर ससुराल के अन्य सदस्य आरो’पित थे। शादी के दो वर्ष बाद सीखा अपने प्रेमी संग फ’रार हो गई। सीखा के पिता केसरिया के सोनरापुर निवासी भोला सहनी ने संग्रामपुर थाने में वर्ष 2017 में दहेज के लिए ह’त्या कर श’व गायब करने की एफआईआर दर्ज करायी थी। केस होन के बाद पति नन्दकिशोर सहनी घर छोड़ बाहर भाग गया। वहीं, आरोपित भाई, भौजाई सहित परिवार के छह ने न्यायालय से जमानत करा ली थी।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- SP
मंगलवार को कोटवा के जगीरहा गांव से विवाहिता को दो वर्षीय बच्चा संग बरामद किया गया है। वहीं इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि कोर्ट परिवाद के आधार पर थाने में केस दर्ज किया गया था। विवाहिता को बरामद कर लिया गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। घटना का खुलासा होने के बाद से हर कई हैरान है कि दहेज हत्या जैसे गंभीर मामले की पीड़ित 6 साल से जिंदा थी और अपने बेटे के साथ रह रही थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *