Press "Enter" to skip to content

नपुंसकता के शिकार हो गए हैं सीएम नीतीश, अश्विनी चौबे ने कर दी इस्तीफे की मांग

कैमूर:  केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार पर बड़ा हम’ला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता पर चले गए हैं। बिहार में लगातार अपरा’धिक घ’टनाएं बढ़ रही है लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। फिर से बिहार में जंगलराज रिटर्न की घट’नाएं दोहराई जा रही है। इस तरह की घ’टना के बावजूद सीएम नीतीश अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

bihar government and cm Nitish Kumar are impotent controversial statement  of Union Minister of State Ashwini Choubey - नीतीश कुमार और बिहार सरकार  नपुंशकता के शिकार, केंद्रीय राज्यमंत्री ...

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कैमूर जिले में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता पर चले गए हैं।

वहीं, कुढ़नी उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है। मैं कई देशों के कई राज्यों का दौरा किया हूं। जो गुजरात, हिमाचल में जो चुनाव हो रहे हैं उसमें बीजेपी काफी बढ़त में है दो तिहाई बहुमत से जीत रहे है। बिहार के उपचुनाव में भी विजय प्राप्त करेंगे।

सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नपुंसकता के शि’कार पर चले गए हैं। मैं इसलिए कह रहा हूं कि 2 दिन से ह’त्याएं हो रही है लेकिन सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है। महिलाओं पर अरवल के अंदर दो दो घर में गलत नियत से घुसा और मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जला दिया।

इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाएगा? इसके बाद भी मुख्यमंत्री अपना पीठ थपथपा रहे हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 48 घंटे के अंदर में 6 घट’नाएं हुई है। मुख्यमंत्री जी से मैं कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है। बिहार में जो आपने प्रगति किया है उससे निजात दिलाई है और इस्तीफा देकर तपस्वी का जीवन यापन करिए।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *