Press "Enter" to skip to content

KBC में बिहारी टैलेंट का बजा डंकाः नवादा के रजत ने जीते 6.40 लाख

बिहार के लाल  ने अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो “कौन बनेगा करोड़पति”  में बिहार का झंडा लहराया है।  नवादा के रजत शर्मा शुक्रवार की रात 9:00 बजे हॉट सीट पर बैठे। अमिताभ बच्चन के साथ वह पूरे जोश में नजर आये। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत ने 6.40 लाख रुपये जीते। उनकी हाजिरजवाबी से अमिताभ भी गदगद नजर आए।

KBC में बिहारी टैलेंट का बजा डंकाः  नवादा के रजत ने जीते 6.40 लाख, हाजिरजवाबी से हंसते रहे अमिताभ बच्चन

अमिताभ के द्वारा पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछने पर रजत ने सबको लोटपोट कर दिया। उन्होंने अमिताभ की सूर्यवंशम को अपनी पसंदीदा फिल्म बताई। जब अमिताभ ने पूछा कि यह फिल्म क्यों पसंद है तो रजत ने अनोखे अंदाज में कहा कि इस फिल्म में आपकी पहली प्रेमिका गयी। दूसरी आयी। वह कहां से कहां पहुंच गयी। उसने आपको कहां से कहां पहुंचा दिया। और फिर आप दोनों कहां से कहां पहुंच गये। रजत का यह अंदाज इतना मस्त था कि अमिताभ समेत सभी दर्शक जोर से हंस पड़े।

ऐसे ही मजाकिया अंदाज में बातचीत के बीच केबीसी में प्रश्न और उत्तर का दौर चलता रहा। रजत भी पूरे जोश के साथ जवाब देते रहे। लाइफ लाइन का भी उन्होंने इस्तेमाल किया। अंतत: वह खेल से क्विट कर गये और उनकी धन अर्जन यात्रा थम गयी। धनराशि जीतने की कितनी खुशी उन्हें मिली, इससे अमिताभ बच्चन से मिलने और उनका सानिध्य पा कर रजत की खुशी सातवें आसमान पर दिखी। ऐसी ही खुशी रजत के पिता उमेश चंद्र  शर्मा के चेहरे पर भी दिखती रही। वह भी रजत के साथ मुंबई गये थे। उनकी खुशी दर्शक दीर्घा में रहते हुए भी साफ झलक रही थी।

नवादा में की गयी शो की विशेष स्क्रीनिंग

रजत के शो की शुक्रवार को विशेष स्क्रीनिंग की गयी। शहर के होटल राज दरबार में अनेक गणमान्य लोग जुटे। सभी रजत की सफलता के गवाह बने। सभी ने उन्हें बधाई दी। रजत के परिजन भी इस अविस्मरणीय क्षण का भरपूर आनंद जीते दिखे।

हॉट सीट पर बैठने के  कारनामा से छाये रजत 

केबीसी में हॉट सीट तक पहुंच कर एक सम्मानजनक राशि जीतने वाले रजत के नाम की धूम मची है। वह नवादा और आसपास छाये हुए हैं। वह अनायास सोशल मिडिया सेंसेशन बन गये हैं। आज के प्रसारण से संबंधित सोनी चैनल का प्रोमो सभी ने अपने एफबी प्रोफाइल पर लगा कर रजत का भरपूर समर्थन किया। शुक्रवार के दिन भर एक अलग ही नजारा शहर समेत जिले भर में रहा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *