Press "Enter" to skip to content

शरा’ब की तल’ब खींच ले जाती है झारखंडः बिहार में आईओसी के अधिकारी समेत 3 गिर’फ्तार

बिहार में पूर्ण श’राबबंदी कानून लागू है। लेकिन पीने वाले न’शे के लिए का’नून तो’ड़ते रहते हैं। इनमें पढ़े लिखे और बेहतर कहे जाने वाले इंसान भी पीछे नहीं रहते। न’शा इतना हावी हो जाता है कि मौका मिलते ही पड़ोसी राज्य झारखंड में प्रवेश कर जाते हैं।

बांका पुलिस ने बीती रात सीमा पर एक ऐसे अधिकारी को न’शे की हालत में गिर’फ्तार किया जो इंडियल ऑयल लिमिटेड के बड़े ओहदे पर तैनात है। उसके साथ दो गुर्गे भी दबोचे गए।

बांका जिले की पंजवारा पुलिस ने रविवार रात चेक पोस्ट पर जांच-पड़ताल अभियान के दौरान  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी सहित तीन लोगों को श’राब के न’शे में गिर’फ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में तीनों व्यक्तियों के श’राब पीने की पुष्टि हुई। तीनों को बांका पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार रात चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान झारखंड की तरफ से आ रहे एक स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान स्कॉर्पियो पर बैठे तीनों व्यक्ति शराब के नशे में मिले। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को कोविड जांच उपरांत पकड़ाए तीनों शराबी को पुलिस के द्वारा न्यायिक हिरासत में बांका भेजने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया एक शख्स आईओसी में बड़ा अधिकारी है। उसने बताया कि वह अक्सर पीने के लिए झारखंड चला जाता है।

Share This Article
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *