Press "Enter" to skip to content

शिंजो आबे पर जा’नलेवा ह’मले की खुशी मना रहे हैं क्रू’र चीनी, मौ’त की कामना…

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर आज सुबह नारा शहर में एक जनसभा के दौरान एक शख्स ने गो’लियां चला दीं और इसके चलते उनकी हाल’त गं’भीर बनी हुई है। इस बीच चीनी राष्ट्रवादियों की ओर से शिंजो आबे पर हम’ला किए जाने पर खुशी जाहिर करने की बात सामने आई है। यही नहीं इन लोगों ने शिंजो आबे की मौ’त की कामना भी की है।

शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की खुशी मना रहे हैं क्रूर चीनी, मौत की कामना; सोशल मीडिया पर पोस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इन लोगों ने पोस्ट किए हैं। फिलहाल शिंजो आबे का इलाज चल रहा है और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले चीनी राजनीतिक कार्टूनिस्ट बादिउकाओ ने ट्वीट कर कुछ चीनियों की सोशल मीडिया पोस्ट्स को शेयर किया है। जिनमें चीनियों ने शिंजो आबे पर हमला होने पर खुशी जाहिर की है और उनकी मौत की भी काम कर रहे हैं।
बादिउकाओ कार्टूनिस्ट हैं और अपनी पहचान को छिपाने के लिए उन्होंने यह पेन नेम रखा है। वह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के तीखे आलोचक माने जाते हैं। बता दें कि शिंजो आबे उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने क्वाड संगठन की स्थापना करने का प्रयास किया था। क्वाड संगठन को चीन अपने लिए एक चुनौती के तौर पर देखता रहा है।

क्वाड संगठन के अगुवा थे शिंजो आबे, क्यों चिढ़ता है चीन

यही नहीं चीन और जापान के बीच सीमा विवाद भी रहा है। दक्षिण चीन सागर को लेकर भी दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद रहे हैं। हालांकि भाजपा और जापान के अच्छे रिश्ते हैं और दोनों एक-दूसरे को मित्र देश का दर्जा देते हैं। शिंजो आबे की भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से भी अच्छे रिश्ते रहे हैं। बीते साल भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्म विभूषण सम्मान भी दिया गया था, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। कहा जा रहा है कि दो गोलियां लगने के बाद शिंजो आबे रैली स्थल पर ही गिर पड़े। गोलियां लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CHINAMore posts in CHINA »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *