Press "Enter" to skip to content

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन नहीं देगा राजद, जगदानंद सिंह ने बताई वजह

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. पटना के मौर्य होटल में एनडीए के विभिन्न नेताओं से मुर्मू की मुलाकात का क्रम काफी देर तक चला. इसके बाद सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव भारी मतों से जीतेंगी.

द्रौपदी मुर्मू के लिए बिहार NDA के सभी दल उड़ेल रहा है प्रेम, JDU बनेगी  प्रस्तावक तो मांझी ने बताया गौरव का क्षण | TV9 Bharatvarsh

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी द्रौपदी मुर्मू की जीत को पक्की बताया. राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील NDA के सभी घटक दलों ने विपक्षी पार्टियों से भी की है. मगर RJD ने एक बार यह साफ कर दिया है की वो किसी भी सूरत में NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को अपना समर्थन नही करेगी.

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि हमारी और BJP की विचारधारा अलग-अलग है. वो देश में साप्रदायिकता फैलाते हैं और हम लोग उन्मादियों पर नकेल कसते हैं. वैसे भी वर्तमान सरकार में देश की अभी संवैधानिक के सारे प्रतीक को नष्ट कर दिया है; इसलिए उनकी विचारधारा के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता.

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड में थीं और वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगा था. मंगलवार को वह पटना दौरे पर आईं और पटना के होटल मौर्या में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. सीएम नीतीश ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से कहा कि मुझे भरोसा है, द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से राष्ट्रपति चुनी जाएंगी.

द्रौपदी मुर्मू और सीएम नीतीश की मुलाकात के मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. विशेष विमान से पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का एनडीए के नेताओं ने पुरजोर स्वागत किया. पटना हवाई अड्डे पर बिहार एनडीए के घटक दलों से जीतन राम मांझी, पशुपति पारस और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और HAM सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी की तारीफ की. मांझी ने विपक्ष से अपील की कि सारे लोग अपना वोट द्रौपदी मुर्मू को ही दें. उन्होंने कहा कि HAM के सभी 4 विधायक उन्हें ही वोट करेंगे. बिहार के हालात पर उन्होंने कहा कि बिहार में न दंगा हो रहा है न लोगों को कोई दिक्कत है. सीएम नीतीश कुमार सारे झंझावात के बीच विकास के कामों में लगे हैं.

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *