Press "Enter" to skip to content

उत्तर प्रदेश:फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन,पुरस्कृत किया गया।

उत्तर प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए देश के सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।  गोवा में आयोजित भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021 में उत्तर प्रदेश को इस पुरस्कार से नवाजा गया। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यूपी को यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया हैं। UP Govt's Quest for Land for India's 'Biggest Filmcity' - eGov Magazine |  Elets

अपर मुख्य सचिव का कहना हैं कि फिल्म सिटी में 10,000 करोड़ से अधिक का निवेश अनुमानित है। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज को फिल्म सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इसके लिए टेण्डर प्रक्रिया चल रही है। फिल्म सिटी में भूमि के लिए प्रदेश सरकार धनराशि नहीं लेगी, बल्कि जमीन को लाइसेंस पर देने की व्यवस्था की जाएगी।साथ ही,  दी गई भूमि के लिए वार्षिक रेण्ट निर्धारित किया जाएगा।फिल्म निर्माण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में विपुल संस्कृति एवं धरोहर मौजूद हैं। प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, इसकी वैभवपूर्ण वास्तुकला, समृद्ध परम्पराओं एवं स्थानीय संस्कृतियों की विविधता आदि हमारे राज्य को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षण का बड़ा केन्द्र बनाती हैंउत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति-2018 लागू की गयी है। इस नीति में प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को विभिन्न सुविधाएं देने की व्यवस्था की गयी है।नवनीत सहगल के कहना हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश सरकार जेवर एयरपोर्ट के निकट 1,000 एकड़ क्षेत्रफल पर फिल्म सिटी बना रही है। इस फिल्म सिटी में प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, शूटिंग सहित फिल्म निर्माण से सम्बन्धित सभी आवश्यक सुविधाओं को एक छत के नीचे देने का प्रयास किया गया हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *