Press "Enter" to skip to content

छपरा : शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया याद

छपरा : देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर मशरक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया।


मशरक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में 31 अक्टूबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, ब्रह्मदेव दास, राजेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, लालबाबू सिंह, जनक पटेल, चंद्रकेतु सिंह समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी की कुशल कार्यक्षमता की बदौलत पाकिस्तान का न केवल इतिहास बदला, बल्कि भूगोल भी बदल गया। आज इंदिरा गांधी के बलिदान को पूरा देश याद कर रहा है। उनके द्वारा किए गए देश हित के कार्यों की बदौलत आज देश शक्तिशाली देशों के श्रेणी में शामिल है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *