Press "Enter" to skip to content

मधुबनी : निर्माण कार्य रोकने पहुंची पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, चार पुलिसकर्मी जख्मी

मधुबनी : विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर शनिवार को एक पक्ष ने ईंट-पत्थर हमला कर दिया। इस दौरान चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये।

मामला अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के अन्धरा गांव का है। बताया जाता है दो पक्ष के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर अंधराठाढ़ी के सीओ ने वहां पर किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद एक पक्ष के राधाकांत भंडारी वहां पर दीवार बनवा रहे थे।

इसकी सूचना पर मिलने पर सीओ और पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। उसी समय सभी पर लाठी, डंडों और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। इस दौरान एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। सभी ने वहां से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी।

घटना की सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर और अंधराठाढ़ी थानों से भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *