Press "Enter" to skip to content

पटना : महिला को किडनैप कर सामूहिक दुष्क’र्म

राजधानी पटना को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। इसमें एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्क’र्म किया गया।

मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के गोरिया मठ की रहने वाली दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्क’र्म किया गया है। घटना के विषय में बताया जा रहा है उसके पति ने बीते 10 अक्टूबर को जक्कनपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन में जुट गई। इधर, महिला ने कॉल कर पति को अपना लोकेशन कोलकाता बताया था। पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो महिला का लोकेशन पटना का मिला। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया स्थित एक होटल के पास से महिला को बरामद किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला को एक सप्ताह से करबिगहिया जंक्शन के नजदीक रखा गया था, जहां पांच लोगों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान पर अजय खत्री को गिरफ्तार किया।

इसके बाद अजय की निशानदेही पर गोलू, किशन उर्फ अमित को गिरफ्तार किया। अमित एक गेस्ट हाउस का कर्मचारी है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। वही महिला का बयान भी पुलिस दर्ज करा रही है।

हालांकि सोचने वाली बात यह है कि महिला ने अपना लोकेशन पटना में रहते हुए कोलकाता क्यों बताया ? पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *