Press "Enter" to skip to content

बगहा : गंडक नदी में नहाने के दौरान किशोर डूबा

बगहा : गंडक नदी में नहाने के दौरान शनिवार की शाम एक किशोर डूब गया। किशोर का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार उसकी खोज में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर शाम की है। देर रात तक किशोर के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। इस दौरान नदी के किनारे से उसका कपड़ा बरामद हुआ।

इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उसे खोजना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी। इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और किशोर की तलाश में जुट गयी। घटनास्थल पर बगहा दो के सीओ कैंप कर रहे हैं।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *