Press "Enter" to skip to content

मधुबनी : तेज रफ्तार बाइक ने आठ को मारी ठोकर, एक की मौ’त

मधुबनी : दुर्गा पूजा का मेल देख लौट रहे आठ लोगों को एक तेज रफ्तार बाइक ठोकर मार दी। इनमें से एक की मौके पर ही मौ’त हो गयी। वह सात लोग जख्मी हो गये। दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

घटना रहिका थाना क्षेत्र के ककरौल गांव की है। पीड़ित के परिजन ने बताया कि बीते शाम 8 -10 लोग दुर्गा पूजा मेला देख कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

इनमें से एक दो साल के बच्चे आयुष की मौके पर ही मौ’त हो गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रहिका पीएचसी लाया गया, जहां से सभी को सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया।

घायलों में से एक युवती और एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के जिम्मेवार बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *