बेगूसराय : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में छापेमारी कर दो अपराधियों को राइफल, देसी पिस्तौल और छह गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल एसपी को सूचना मिली थी कि मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव निवासी दयानंद सिंह के घर में हथियार के साथ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

इस सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में मोतिहारी थाना पुलिस ने क्षेत्र और गांव में छापेमारी की, जहां दयानंद सिंह के घर से रामदीरी गांव निवासी सौरभ कुमार और गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने राइफल, देसी पिस्तौल और गोलियां बरामद की हैं।

मुख्यालय डीएसपी नीशीत प्रिया ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गुलशन कुमार और सौरव कुमार पर पहले से भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे।
























Be First to Comment