Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : एकात्म मानववाद के जनक थे उपाध्याय : मंत्री

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और खनन व भूतत्व मंत्री जनक राम शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर गोपालगंज जिले के मीरगंज नगर पहुंचे। यहां पर गणेश मैरेज हॉल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चलचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी।

उन्होंने कहा कि पंडित जी के प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना है। उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।


कार्यकम के समापन के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और खनन व भुत्वत मंत्री जनक राम ने कई पौधे भी लगाए। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *