Press "Enter" to skip to content

बगहा : नदी में डूबने से बच्चे की मौ’त

बगहा के सेमरा थाना इलाके में एक बच्चे की नदी में डूबने से मौ’त हो गयी। बच्चे का शव हरहा नदी से मिला। बच्चा मर्यादपुर के बाबर टोला निवासी मुन्ना राम का छह साल का बेटा गोविंद कुमार था।

इधर, बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। बच्चे की दादी ललिता देवी ने बताया कि गोविंद गुरुवार की सुबह में घर से बाहर खेल रहा था । 11 बजे के करीब में बच्चे को ढूंढने लगे। लेकिन कहीं भी दिखाई नहीं दिखाई दिया।

इसके बाद अगल बगल के गांव में भी बच्चे को ढूंढा गया। नदी के आसपास भी देखा गया, लेकिन बच्चा कहीं नहीं दिखाई दिया। इसी दौरान हरहा नदी में मछुआरों के मछली मारने वाली जाल में शंव फस गया । उन्हें लगा कि जाल में कोई बड़ी मछली फंसी है। काफी मशक्कत के बाद मछुआरों ने बाहर निकाला।

जाल बाहर निकालने के बाद मछुआरों के होश उड़ गए। जाल में बच्चा फंसा था। शव को बगल के गांव में लाया गया, वहां पर परिजनों ने बच्चे की पहचान की। घटना के बाद गांव में गम का माहौल हो गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुची सेमरा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। बताते चलें की हर-हर नदी एक पहाड़ी नदी है, जिसका जल प्रवाह काफी तेज रहता है। ऐसी स्थिति में इस नदी में जाना खतरनाक होता है।

कुछ दिन पहले आई भारी बारिश ने हरहा नदी का जल स्तर बढ़ा दिया है। वही कई जगहों पर नदी के द्वारा काफी गहरा गड्ढा बना दिया गया है। इस समय यह नदी काफी खतरनाक हो गई है। अभी हरहा नदी के पास जाना किसी खतरे को दावत देने के बराबर है।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *