Press "Enter" to skip to content

मधुबनी : करंट लगने से बच्चे की मौ’त

मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक नौ साल के बच्चे प्रगास की मौ’त हो गयी। घटना अरेर थाने के परोल गांव की है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों की चित्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन है।

परिजनों के अनुसार, बच्चा बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौ’त हो गयी। ग्रामीण और समाजसेवी सुखचंद्र यादव ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को कई बार मौखिक और लिखित जानकारी देने के बाद भी तार को सही नहीं कराया गया। इसी कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटनास्थल पर अरेर थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *