Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : ह’त्या का खुलासा, मृ’तक का छोटा बेटा निकला ह’त्यारा

गोपालगंज के सिधवलिया के खजुरिया गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से ह’त्या के मामले ने पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसका मुख्य आरोपी मृ’तक का छोटा बेटा ही है।

बताया जा रहा है कि सिधवलिया थाना में 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिर’फ्तार करने के साथ ह’त्या में प्रयोग किए गए धारदार हथि’यार, खू’न व कीचड़ से सने कपड़े और ह’त्यारे की चप्पल भी बरामद कर ली है।

एसपी आनंद कुमार के बताया कि ह’त्या की वजह पिता का अपने बहू से अवैध संबंध और जमीन की बिक्री है। जिसको लेकर छोटे बेटे ने बुजुर्ग पिता की ह’त्या कर दी थी। बीते 22 अगस्त को सिधवलिया के खजुरिया निवासी जयराम साह की सोने के दौरान धारदार हथियार से बेर’हमी से ह’त्या कर दी गई थी।

मामले में मृ’तक के छोटे राजीव कुमार ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिर’फ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जब इस ह’त्याकांड की गहराई से डॉग स्क्वायड की टीम से छानबीन की गई तो आरोपी राजीव कुमार घटनास्थल से रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी को सिवान के जामो बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजीव कुमार का अपने बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध था। उसी से बेटे के पिता का भी अवैध संबंध था। इसी को लेकर उसने पिता की बेर’हमी से ह’त्या कर दी। इसके साथ ही ह’त्या के आरोपी बेटे का पिता द्वारा पुश्तैनी जमीन की बिक्री भी है। जिसका उसे शेयर नहीं मिला था।

एसपी ने बताया कि पूरे मामले का वैज्ञानिक तरीके से सफलता पूर्वक खुलासा किया गया है। इस मामले का स्पीडी ट्रायल चालकर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी। जिन दो नामजद आरोपियों को गिरसफ्तार कर जेल भेजा गया था उनके भी रिहाई को लेकर पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *