Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ने बेगूसराय में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने सात दिवसीय दौरे के तीसरे दिन बाढ़ प्रभावित बलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। गिरिराज सिंह बलिया प्रखंड के सादीपुर दियारा पहुंचे, जहां बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने पॉलिथीन और नाव की कमी की शिकायत सांसद से की। इसके साथ ही बांध किनारे चल रहे सामुदायिक किचन का भी गिरिराज सिंह ने जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके बाद वोट से गिरिराज सिंह अपने सहयोगियों के साथ बलिया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा करने निकल गये। दरअसल गिरिराज सिंह ने सोमवार को शाम्हो, मटिहानी और बेगूसराय प्रखंड के बाढ़ इलाकों का दौरा किया था।

अब मंगलवार को बलिया और साहेबपुर कमाल प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों ने गिरिराज सिंह को कई तरह की शिकायत की, जिसके बाद सांसद ने लोगों को समझा-बुझाकर और अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने का आदेश दिया।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *