Press "Enter" to skip to content

Breaking : लखनऊ के जिला अदालत में वकील पर बम से ह’मला, तीन वकील घाय’ल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीरगंज स्थित कचहरी के गेट नम्बर चार के पास गुरुवार सुबह कुछ वकीलों ने अपने साथियों के साथ लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर बम से हम’ला कर दिया। इन हमलावरों ने ताबड़तोड़ सात-आठ ब’म फेंके जिसमें दो बम फट गए। इससे सिर पर चोट लगने से संजीव लोधी घा:यल हो गए। बताया जा रहा है कि दो अन्य वकील भी मामूली चोटिल हुए है। इस घट’ना से नाराज वकीलों ने हंगामा किया और कोर्ट के अंदर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मौके पर तीन सुतली बम मिले हैं। पीड़ित वकील के साथियों ने दो ह’मलावरों के नाम बताये है। इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि कोर्ट नम्बर चार के पास संजीव लोधी अपने चैम्बर पर थे। उनके साथी वकील श्याम सुन्दर के मुताबिक करीब 11 बजे गेट नम्बर आठ और चार से एक दर्जन लोग आये। इनमें चार वकील भी थे। इन लोगों ने वहां पहुंचते ही संजीव लोधी के चैम्बर गेट पर तीन चार बम फेंके। इससे संजीव चोटिल हुए। इस बीच उनके साथी उन्हें बचाने पहुंचे। तभी हम’लावरों ने श्याम सुन्दर को पिस्टल दिखाते हुए पकड़ लिया। फिर इन लोगों ने कुछ और बम से हम’ला किया। इसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

इस घट’ना की सूचना मिलते ही कई वकील वहां पहुंच गए और सुरक्षा को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच संजीव लोधी को उनके साथी अस्पताल ले गए। उनकी हालत ख’तरे से बाहर बतायी जा रही है। साथी वकील श्याम सुन्दर का आरोप है कि दो दिन पहले संजीव लोधी का एक वकील से विवाद हुआ था। उसने जान से मारने की ध’मकी दी थी। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। श्याम ने पुलिस को दो ह’मलावर वकीलों के नाम बताये हैं। सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस हम’लावरों की तलाश कर रही है।

(इस खबर को मुजफ्फरपुर न्यूज़ टीम ने संपादित नहीं किया है. यह हिंदुस्तान फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NationalMore posts in National »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *