मुजफ्फरपुर में करियर मेकर परिसर में IIT JEE एवं बिहार पॉलिटेक्निक नामांकन परीक्षा 2026 में सफल प्रतिभागियों के लिए एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर नगर के कर्मठ एवं युवा विधायक रंजन कुमार उपस्थित थे।

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक उपेन्द्र कुमार ने की प्रमुख साहित्यकार डॉ. संजय पंकज, शिक्षाविद डॉ. अवधेश प्रसाद ठाकुर, अभियंता शशिभूषण शर्मा, शिक्षाविद डॉ. रंजना, व्याख्याता अनु प्रिया, रोहन रंजन, अंजनी कुमार, सुभाष कुमार, करण शर्मा, सुजीत कुमार, अमर कुमार, दीपु कुमार तथा अन्य गन्यमान्य लोग उपस्थित रहे। 
उक्त समारोह में विधायक रंजन कुमार ने IIT-JEE – 2026 में 522 रैंक प्राप्त अनय गौतम, बिहार पॉलिटेक्निक नामांकन परीक्षा 2026 में 38 रैंक प्राप्त रौनीत राज एवं 82 रैंक प्राप्त वैभव कुमार तथा सैनिक स्कूल में सफल शिवांश को सम्मानित किया।
वहीं उन्होंने हाल ही में रेलवे में लोको पायलट बने संतोष कुमार तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS में सफल डॉ. पायल को भी सम्मानित किया। साथ ही Essay भाषण प्रतियोगिता एवं अंग्रेजी स्पेलिंग प्रतियोगिता में सफल बाल्यकुलम के बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में इस तरह अनुकूल वातावरण में Career Maker बच्चों को आगे बढ़ा रहा है वह अपने आप में शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से परहेज की बात की। यह भी कहा कि बच्चों को एक घंटा मोबाइल तो 4 घंटे पढ़ाई के कांसेप्ट को फॉलो करना चाहिए। इसके अतिरिक्त डॉ. संजय पंकज, प्रसिद्ध साहित्यकार, शिक्षाविद डॉ. अवधेश प्रसाद ठाकुर ने भी प्रकाश डाला। 










Be First to Comment