Press "Enter" to skip to content

अब घर बैठे होगा प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर नक्शा पास कराने तक का काम

बिहार सरकार ने राज्य के शहरी नागरिकों की जीवनशैली को सुगम बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से राज्य के सभी नगर निकायों में ‘राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन’ को लागू करने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी गई है.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आगामी पांच वर्षों हेतु करीब 120 करोड़ रुपये (119.90 करोड़) के बजट को मंजूरी मिली है.

यह योजना नीतीश सरकार के सात निश्चय-2 के ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ ध्येय को पूरा करने के लिए लाई गई है. इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है.

इस मिशन के तहत एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जहां शहरवासियों को एक ही पोर्टल पर 19 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी.

पोर्टल के माध्यम से नागरिक कई महत्वपूर्ण कार्यों को घर बैठे निपटा सकेंगे. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र.
प्रॉपर्टी टैक्स का असेसमेंट और ऑनलाइन भुगतान.
ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन और उसकी प्राप्ति.
बिल्डिंग प्लान अप्रूवल (भवन निर्माण का नक्शा पास कराना).
पानी और सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन.
सार्वजनिक शिकायत निवारण.
स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़ी सुविधाएं.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *