बिहार विधानसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रश्नकाल के दौरान पटना में ‘चौकीदारों’ और ‘दफादारों’ पर हुए कथित बल प्रयोग का मुद्दा उठाते हुए विपक्षी सदस्य सदन के बीचों-बीच (वेल) आ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए विपक्ष को मर्यादा में रहने की नसीहत दी। विपक्ष के शोर-शराबे से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खड़े होकर सदस्यों को टोकते हुए कहा, “बेकार की बातें मत कीजिए। मैं आप सबकी बातें चुपचाप बैठकर सुनता रहता हूं, क्या सदन चलाने का यही तरीका है? चुपचाप अपनी सीटों पर बैठ जाइए।”



विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने एनडीए गठबंधन की मजबूती का हवाला दिया। हालांकि, बोलते समय उनके शब्द थोड़े उलझ गए।



उन्होंने कहा, “आप लोगों की संख्या कितनी कम हो गई है? अब हम 2002 (आशय 202 विधायकों से था) हैं, आपके साथ कितने लोग बचे हैं?” मुख्यमंत्री का संकेत एनडीए के पास मौजूद बहुमत के आंकड़े की ओर था।

















Be First to Comment