बिहार के समस्तीपुर जिले में आज हजारों वीवीपैट की पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई. ये पर्ची सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास फेंकी पाई गई. इस मामले में समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने सफाई दी.

उन्होंने कहा, सूचना मिली थी कि कूड़े के पास से मतदाता पर्ची पाई गई है. जानकारी मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा, ईवीएम कमीशनिंग के दौरान श्रेडिंग के बाद अधिकतर पर्चियां काट दी गई थी. लेकिन, कुछ पर्चियां बिना श्रेडिंग किये हुए ही यहां पाई गई. इसे लेकर जांच की जा रही है.

पर्ची पर मतदान केंद्र की पहचान कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा. साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जिनकी भी लापरवाही है, उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि कमीशनिंग के दौरान जो पर्चियां हैं, वही पाई गई है.

















Be First to Comment