Press "Enter" to skip to content

फैब्रिकेटेड दुकानों की योजना पर लगी रोक, अब मानसून बाद दी जाएगी दुकान

दीघा रोटरी से लेकर एलसीटी घाट तक करीब 500 दुकानें लगाई जानी थीं. इसके लिए लोगों से आवेदन भी आए थे और इन्हें उसी आधार पर देने की प्रक्रिया शुरू की जाने वाली थी. लेकिन अभी इस पर रोक लगा दिया गया है.

बताया जा रहा है कि अब मानसून के बाद ही इन दुकानों को लोगों को दिया जाएगा. इन दिनों गंगा में बाढ़ आने से नदी किनारे रहने वाले कई परिवार प्रभावित हो गए हैं. इन लोगों के लिए सड़क किनारे अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं.

इसी वजह से फिलहाल दुकानों को देने की प्रक्रिया रोक दी गई है, ताकि पहले हालात संभल सकें. इस बीच पटना के नौबतपुर ब्लॉक में इन दुकानों का निर्माण कार्य जारी है.

पटना स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क पदाधिकारी प्रिया सौरभ की माने तो, जेपी गंगा पथ पर वेंडिंग जोन के तहत 600, 480 और 240 वर्ग फीट के तीन अलग-अलग साइज की दुकानें बनाई जा रही हैं. फिलहाल दुकानों का काम चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण इसमें थोड़ी रुकावट आई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *