Press "Enter" to skip to content

बिहार चु’नाव: तीसरे चर’ण में NDA-LJP के बीच और तेज होगी जं’ग, 41 सीटों पर चिराग ने लगा’या है दां’व

बिहार चुनाव में मंगलवार को दूसरे चर’ण के लिए वोट पड़ गए। राजनी’तिक दल और नेता अब तीसरे चरण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। यह बिहार चुना’व का अंतिम चरण है और इसमें एनडीए से अलग होकर अकेले मैदान में उतरे लो’जपा के 41 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।

 

एनडीए गठबं’धन में जदयू को 35 सीटें मिली हैं। इन सीटों पर चिराग ने भी अपने प्रत्‍’याशी खड़े किए हैं। लोजपा के अन्‍य प्रत्‍या’शियों में चार वीआईपी, एक भाजपा और एक हम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार चुना’व में चिराग लगातार भाजपा के पक्ष और जनता दल यू के खिलाफ बोल रहे हैं। ऐसे में एनडीए में शामि’ल दलों के खिलाफ मैदान में उतरी लोजपा का इन सीटों पर कैसा प्रद’र्शन रहता है इस पर सबकी नि’गाहें हैं।

 

यह भी पढ़ें: वो’टिंग के बाद महाग’ठबंधन ने किया 94 में से 65 सीट जी’तने का दावा

 

चिराग लगा’तार ऐलान कर रहे हैं कि चुनाव के बाद बिहार में भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी लेकिन इस चरण में एक सीट पर भाजपा के खिलाफ भी लोजपा मैदान में हैं। हालांकि लोजपा इसे दोस्‍ता’ना लड़ाई कह रही है। तीसरे चरण में लोजपा के टिकट पर ताल ठोंक रहे कई प्रत्‍’याशी भाजपा के बागी हैं। इसमें लौक’हा से प्रमोद कुमार प्रियदर्शी, सुगौली से विजय प्रसाद गुप्ता, कदवा से चंद्रभूषण ठाकुर, रानीगंज से परमानंद ऋषिदेव, अररिया से चंद्रशेखर सिंह बबन, बरारी से विभाषचंद्र चौधरी और मधेपुरा से साकार सुरेश यादव शामिल हैं।

 

बिहार के मैदान में लोजपा के कुल 134 उम्‍मी’दवार

 

लोजपा ने बिहार चुनाव में कुल 136 प्रत्‍या’शी उतारे थे। इसमें से दो (मखदुमपुर और फुलवारी) पर उनका नामांकन रद हो गया। अब उनके कुल 134 प्रत्‍या’शी मैदान में हैं। इनमें से 93 का भाग्‍य ईवीएम में कैद हो चुका है।

 

तीसरे चरण 7 नवंबर को इन जि’लों में होगी वो’टिंग

 

तीसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, सीता’मढ़ी, दरभं’गा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णि’यां, अररिया, किशनगंज और कटिहार में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 78 विधान स’भा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *