Press "Enter" to skip to content

मंत्री को गंदे मैसेज भेज रहा था छात्र

महाराष्ट्र की वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे को गंदे मैसेज और कॉल एक शख्‍स कर रहा था। जिसकी शिकायत मिलते ही तुरंत साइबर पुलिस एक्‍शन में आई और आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है और कोर्ट के आदेश पर उसे दो दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील संदेश और कॉल के ज़रिए परेशान किए जाने की घटना ने काफ़ी सुर्खियां बटोर रही हैं। महाराष्‍ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे को अभद्र संदेश भेजने वाला ये आरोपी एक 25 वर्षीय छात्र है।

अमोल काले नाम के इस छात्र को साइबर पुलिस ने पंकजा मुंडे को गंदे मैसेज और कॉल करने के आरोप में अरेस्‍ट किया है। महाराष्ट्र के बीड जिले के परली का रहने वाला और पुणे में रहने वाले काले ने पूछताछ के दौरान मुंडे को आपत्तिजनक संदेश भेजने की बात स्वीकार की।

भाजपा के राज्य स्तरीय सोशल मीडिया समन्वयक प्रकाश गाडे को इसकी सूचना स्‍वयं पंकजा मुंडे ने दी थी। जिसके बाद उन्‍होंने इसकी शिकायत भाजपा के मुंबई कार्यालय में सोशल मीडिया समन्वयक निखिल भामरे को दी।

भामरे ने शिकायत दर्ज करवाई और साइबर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। नोडल साइबर पुलिस ने जांच के बाद पुणे के भोसरी इलाके में काले के मोबाइल फोन से भेज गए मैसेज के स्रोत का पता लगाने के बाद उसे स्थानीय कानून प्रवर्तन की सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में अधिकारियों ने उसकी सभी डिवाइस को जब्त कर लिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *