Press "Enter" to skip to content

रामलला के दर्शन को आज पहली बार अयोध्या पहुंचेंगी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सरयू आरती में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को आयोध्या पहुंच रही हैं। यहां वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सरयू घाट पर आरती से लेकर रामलला के दर्शन तक उनके कई कार्यक्रम तय है। शाम 4 बजे राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचेंगी। शाम को 4.50 बजे वो हनुमान गढ़ी जाएंगी। इसके बाद 5.45 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगी। 6.45 बजे रामलला के दर्शन और फर 7.15 बजे कुबेर टीला जाएंगी। यहां से वो वापस दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4 घंटे राम नगरी में समय बिताएंगी।

Ram Mandir Darshan Time: अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय जारी, जानिए  कितने बजे होगी मंगला और शयन आरती - Ayodhya Ram Mandir Know Aarti Darshan  timings Other Details mangla aarti

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। साथ ही डायवर्जन भी लागू किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन के रास्तों पर विशेष सुरक्षा की जा रही है। पुलिस, सीआरपीएफ, एटीएस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। होटल, धर्मशाला और लॉज में रुके यात्रियों की जांच पड़ताल भी की गई है। राष्ट्रपति के मूवमेंट वाले रास्तों पर बने घरों पर भी सशस्त्र जवान तैनात किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा है कि अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन करेंगी और आरती में हिस्सा लेंगी। रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मंदिर परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शिवलिंग का पूजन-अर्चना किया था। यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित स्मारक कुबेर टीला पर स्थित है।

उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य आकाश अंबानी मंगलवार को विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल आदि सहित अनेक सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया। रामलला के दर्शन-पूजन के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। मुंबई इंडियंस के स्वामित्व से जुड़े आकाश मंगलवार शाम आईपीएल का मैच देखने लखनऊ पहुंचे थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *