Press "Enter" to skip to content

“ममता बनर्जी नाम है लेकिन ऐसा निर्मोही महिला मुख्यमंत्री नहीं देखा”: गिरिराज सिंह का हम’ला

बेगूसराय: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों का वोट लेने के लिए विपक्ष के दल तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक हैं और उनके जैसा निर्मोही मुख्यमंत्री आजतक नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नया नामकरण कर दिया।

Lok Sabha Election 2024 Mamata Banerjee To Fight Alone In West Bengal, No  Relations With Congress - कांग्रेस के साथ कोई रिश्ता नहीं: पश्चिम बंगाल में  अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी |

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में संदेश खली के आ’रोपी शेख जहां की गिर’फ्तारी और कर्नाटक सरकार द्वारा पशुपालन की जमीन को अल्पसंख्यक सेल को ट्रांसफर करने पर आपत्ती जताई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी नाम है लेकिन ऐसा निर्मोही महिला मुख्यमंत्री नहीं देखा है। उतना बड़ा अत्याचारी बला’त्कारी महिलाओं के साथ उत्पी’ड़न करने वाला उसको ममता बनर्जी बचा कर रखी, इसलिए कि वह मुसलमान था मुसलमानों का वोट इनको चाहिए, यह देश का दुर्भाग्य है। ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक हैं।

वहीं उन्होंने कर्नाटक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति इतना ज्यादा हो गई है कि वोट के खातिर माथे पर नाच रही है। सारे मान मर्यादा को कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस पार्टी इस ढंग का काम कर रही है कि अब कर्नाटक की सरकार नाम ही रख देना चाहिए मुस्लिम लीग की सरकार, क्योंकि मुस्लिम लीग की सरकार भी होती तो ऐसा नहीं करती कि पशुपालन की जमीन मुसलमानों के नाम कर देती, यह दुर्भाग्य है। बेहतर होगा कि कांग्रेस अपना नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस पार्टी रख ले।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *