Press "Enter" to skip to content

बजट पेश होने से ठीक पहले जनता को लगा महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम

पटना: बजट से ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक फरवरी को एलपीजी से लेकर एटीएफ तक के रेट अपडेट की हैं। आज यानी गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 14 रुपये महंगा हुआ है। यह बढ़ोतरी दिल्ली, पटना, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, अहमदाबाद, मेरठ, आगरा, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है।हालांकि, रेट केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के बदले हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।

lpg cylinder price hiked 1 march 2023 before holi lpg domestic gas price  increased amh | LPG Price Hike: होली से पहले लगा बड़ा झटका, घरेलू गैस की  बढ़ी कीमत, जानिए अब

अभी भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट की कीमत दिल्ली में 903 रुपये है तो कोलकाता में 929 रुपये। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। बता दें आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च  2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपये सस्ता कर दिया गया।

आज कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1755.50 रुपये की जगह 1769.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में यह एलपीजी सिलेंडर 1869 की जगह आज से 1887 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कॉपर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1708.50 से बढ़कर 1723. 50 और चेन्नई में 1924.50 रुपये से बढ़कर 1937 रुपये का हो गया है।

Domestic Commercial LPG cylinder prices increased before Holi 2023 gas new  rates - होली 2023 से पहले घरेलू-कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में इजाफा,  जानें आपके शहर में क्या हैं गैस के

मालूम हो कि, एक ओर जहां घरेलू सिलेंड के रेट पिछले तीन साल में केवल 17 बार बदले तो वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट लगभग हर महीने बदले। इन बदलावों की वजह से उपभोक्ताओं को कभी राहत तो कभी दिक्कत हुई। आईओसी के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2021 को 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1349 रुपये था। तब से अब तक 50 बार रेट बदल चुके हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *