नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन और बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वधान में आयोजित फर्स्ट स्टेट लेवल पारा चैंपियनशिप 2024 में वागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय गौशाला रोड मुजफ्फरपुर के चार मूक बधिर बच्चों ने मेडल जीत कर पुरे बिहार में नाम रौशन किया।

नंदनी कुमारी गोल्ड मेडल, दिव्यांजली पटेल सिलवर,कविता कुमारी ब्राउंच एवं बालक वर्ग में शौर्या किशोर ब्राउंच मेडल पाया।

इस अवसर पर महाकाल सेवा दल ने इन मूक बधिर बच्चों का गरीबनाथ मंदिर प्रांगण में फूल माला एवं गमछा देकर भव्य स्वागत किया।

साथ ही, वागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय परिवार द्वारा भी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

















Be First to Comment