Press "Enter" to skip to content

पीएम मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन, अब घंटों का सफर मिनटों में होगा तय

मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने साल 2016 के दिसंबर में इस पुल का शिलान्यास किया था। 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से अटल सेतु का निर्माण किया गया है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है।

PM Modi Inauguration Atal Setu In Mumbai Today Know The Specialty Of The  Bridge | Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन, अब  घंटों का सफर मिनटों में

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नासिक और मुंबई दौरे पर हैं। अपनी यात्रा में पीएम मोदी ने सबसे पहले नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम ने नासिक में रोड शो किया और उनके साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल दिखे। इसके बाद पीएम ने मुंबई का मेकओवर करने वाले अटल सेतु का उद्घाटन किया है।

देश का सबसे लंबा यह पुल साढ़े 16 किमी लंबे समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और नवी मुंबई हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। अटल पुल मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। उद्घाटन के बाद अटल सेतु को आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी, पहले दो घंटे का वक्त लगता था।

 

Share This Article
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *